इस पोस्ट में हमारे द्वारा भारत के पड़ोसी देशों के नाम Bharat ke padosi deshon ke naam likhiye , जलीय समुद्री सीमा से संबद्ध देशों के नाम और भारत के पड़ोसी देश की राजधानी Bharat ke padosi desh ki rajdhani के बारे में जानकारी दी गई है ।
भारत एशिया महाद्वीप का दक्षिणी विस्तार है भारत दक्षिण एशिया में क्षेत्रफल एवं जनसंख्या दोनों की दृष्टि से सबसे बड़ा देश है
भारत के पड़ोसी देशों के नाम Bharat ke padosi deshon ke naam likhiye
भारत की सीमाओं से लगे कुल 7 पड़ोसी देश हैं
बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, म्यानमार और अफगानिस्तान
उत्तर पश्चिम में – पाकिस्तान और अफगानिस्तान
उत्तर में – चीन (तिब्बत), नेपाल और भूटान
पूर्व में – म्यांमार व बांग्लादेश
भारत के दक्षिण दिशा में – मालदीव और श्रीलंका
भारत अपनी सबसे लंबी सीमा बांग्लादेश के साथ साझा करती है जबकि सबसे छोटी सीमा अफगानिस्तान के साथ, उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान की सीमा से लगा संपूर्ण क्षेत्र पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में है |
बांग्लादेश
भारत बांग्लादेश के साथ 4096 किलोमीटर की सीमा रेखा साझा करता है भारत के 5 राज्य बांग्लादेश से सीमा साझा करते हैं –
पश्चिम बंगाल, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और असम
विभाजन के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच निर्धारित की गई सीमा रेखा रेडक्लिफ रेखा के नाम से जानी जाती है।
चीन
भारत चीन के साथ 3488 किलोमीटर की सीमा रेखा साझा करता है भारत के 6 राज्य चीन के साथ अपनी सीमा रेखा साझा करता है –
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू कश्मीर
अंग्रेजों के शासन के दौरान भारत व चीन के मध्य निर्धारित की गई सीमा रेखा को मैक मोहन रेखा कहा जाता है वर्ष 1914 में हुए शिमला समझौते में इसे दोनों देशों ने सीमा रेखा के रूप में स्वीकार कर लिया था।
पाकिस्तान
भारत पाकिस्तान के साथ 3323 किलोमीटर की सीमा रेखा साझा करता है भारत के 5 राज्य पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करता है –
गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर और लद्दाख
विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच निर्धारित की गई सीमा को रेडक्लिफ रेखा के नाम से जाना जाता है।
नेपाल
भारत नेपाल के साथ 1751 किलोमीटर की सीमा रेखा साझा करता है भारत के 5 राज्य नेपाल के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं –
उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम
म्यानमार
भारत म्यानमार के साथ 1640 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा साझा करता है भारत के 4 राज्य म्यानमार के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं –
अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर
भूटान
भारत भूटान के साथ 699 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा साझा करता है भारत के 4 राज्य भूटान के साथ सीमा रेखा साझा करते हैं –
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम
अफगानिस्तान
भारत अफगानिस्तान के साथ केवल 106 किलोमीटर की सीमा रेखा साझा करता है भारत का केवल एक राज्य ही अफगानिस्तान के साथ अपनी सीमा साझा करता है वह है जम्मू-कश्मीर POK जो कि वर्तमान में पाकिस्तान में स्थित है।
भारत के पड़ोसी देश की राजधानी Bharat ke padosi desh ki rajdhani
बांग्लादेश – ढ़ाका
चीन – बीजिंग
पाकिस्तान – इस्लामाबाद
नेपाल – काठमांडू
भूटान – थिम्फू
म्यानमार – नैय्पिटॉ Naypyidaw
अफगानिस्तान – काबुल
जलीय समुद्री सीमा से संबद्ध सात देश –
बांग्लादेश, म्यानमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मालदेव और पाकिस्तान
भारत की जलीय सीमा
भारत एवं श्रीलंका
इन के मध्य सीमा बनाने वाले स्थानों का उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम निम्नलिखित है –
पाक की खाड़ी
पंबन द्वीप
आदम्स ब्रिज
मन्नार की खाड़ी
भारत एवं इंडोनेशिया
भारत के ग्रेट निकोबार और इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के मध्य स्थित ग्रेट चैनल इन के मध्य जली सीमा बनाते हैं।
भारत एवं म्यांमार
म्यानमार के कोको द्वीप समूह एवं भारत के उत्तरी अंडमान द्वीप के मध्य कोको चैनल जली सीमा बनाता है।
भारत एवं मालदीव
भारत के मिनिकॉय द्वीप एवं मालदीव के मध्य 8 डिग्री चैनल जलीय सीमा बनाता है।
इसे भी पढ़े – क्यों बनाए जाते हैं केंद्र शासित प्रदेश
इसे भी पढ़े – रामसर साइट्स इन इंडिया 2022
आशा करता हूं कि आपको हमारा यह पोस्ट (भारत के पड़ोसी देशों के नाम Bharat ke padosi deshon ke naam likhiye ) पसंद आया होगा अगर आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।