Chhattisgarh map png

Chhattisgarh map png इस पोस्ट में छत्तीसगढ़ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी और छत्तीसगढ़ का नक्शा दिया गया है |

छत्तीसगढ़ की स्थापना 1 नवंबर सन 2000 को हुई छत्तीसगढ़ भारत देश का 26 वा राज्य बना | जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ उस समय छत्तीसगढ़ में कुल 16 जिले थे वर्तमान में दिसंबर 2022 की स्थिति में छत्तीसगढ़ में कुल 33 जिले हैं |

छत्तीसगढ़ का नामकरण

छत्तीसगढ़ के नामकरण के पीछे कई कीवदंतीयां हैं परंतु इनमें सबसे प्रमुख कीवदंती चिस्म के द्वारा दी गई है जिनके अनुसार कलचुरी काल में छत्तीसगढ़ में शिवनाथ नदी के उत्तर में 18 गढ़ और दक्षिण में 18 गढ़ थे अर्थात छत्तीसगढ़ में कुल 36 गढ़ थे इसलिए 36 गढ़ों के आधार पर क्षेत्र का नाम छत्तीसगढ़ हुआ |

छत्तीसगढ़ के प्राचीन कालीन नाम

कालक्रममध्य छत्तीसगढ़ दक्षिण छत्तीसगढ़
वैदिक काल दछिक दिक
रामायण काल दक्षिण कोशलदंडकारण्य
महाभारत प्राक् कोशलकान्तार
गुप्त काल दक्षिणापथमहाकांतार
कनिंघम के अनुसार महाकोशलदंडकारण्य
व्हेनसांग किया स लों

छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति

कर्क रेखा छत्तीसगढ़ के 4 जिलों से होकर गुजरती है तथा भारतीय मानक समय रेखा छत्तीसगढ़ के 8 जिलों से होकर गुजरती है कर्क रेखा और भारतीय मानक समय रेखा का कटान बिंदु कोरिया जिले में स्थित है |
छत्तीसगढ़ राज्य भारत संघ के पांच भू आवेष्ठित राज्यों land locked state में से एक हैं |
छत्तीसगढ़ की सीमा भारत संघ के कुल 7 राज्यों को स्पर्श करती है जिनके नाम निम्न है –
ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश

छत्तीसगढ़ के प्रतीक चिन्ह

राजकीय पशु वन भैंसा
राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना
राज्य की आकृति समुद्री घोड़ा
राजकीय वृक्ष साल
राजकीय प्रतीक वाक्य गड़बो नवा छत्तीसगढ़
राजकीय गीत अरपा पैरी के धार

छत्तीसगढ़ में कुछ प्रमुख

जिंदल स्टील पावर लिमिटेड एशिया का सबसे बड़ा स्पंज आयरन उत्पादक है जो कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित है |
भिलाई इस्पात संयंत्र एशिया का सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र है जो कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित है
एशिया का प्रथम बायोस्फीयर रिजर्व कांगेर घाटी था जो कि वर्तमान में नहीं है |
चित्रकूट जलप्रपात जोकि इंद्रावती नदी पर है भारत का सबसे चौड़ा जलप्रपात है इसे भारत का नियाग्रा भी कहते हैं |
कोनी बिलासपुर का आईटीआई एशिया का सबसे पुराना आईटीआई है |

भाषा-बोली

छत्तीसगढ़ की प्राचीन भाषा कोसली है वर्तमान में छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली बोली छत्तीसगढ़ी बोली है तथा जनजातियों की बोली हल्बी है |

शिक्षा

छत्तीसगढ़ की साक्षरता दर 70.28% है जिसमें सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला दुर्ग है जिसकी साक्षरता दर 82.56% और न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिला सुकमा है जिसकी साक्षरता दर 34.81% है
छत्तीसगढ़ में पुरुषों का साक्षरता दर 80.27% और महिलाओं का साक्षरता दर 60.24% है |

Chhattisgarh map png

Chhattisgarh-map-png
Chhattisgarh map png

इसे भी पढ़े – Raipur District Map

उम्मीद करता हूं कि आपको छत्तीसगढ़ का नक्शा Chhattisgarh map png यह लेख आपको पसंद आई होगी अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे जरूर शेयर कीजिएगा |

Leave a Reply